गाजीपुर, अप्रैल 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। भाजपा की स्थापना दिवस पर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में सदर विधानसभा क्षेत्र के नगरमंडल में मालगोदाम रोड मोहल्ला सकलेनाबाद, गौतम बुद्धनगर में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने लोगों से मिलकर योजनाओं की जानकारी दी। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार (सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास) के मूल मंत्र के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनके जीवन में व्यापक बदलाव लाया जा रहा है, आज ऐसा कोई परिवार नहीं है जो मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अछूता हो। उन्होने कहा कि गांव चलो-बस्ती चलो अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि...