रांची, नवम्बर 29 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि राज्य के सभी जिलों में प्रत्येक व्यक्ति की सिकलसेल व थैलीसीमिया की जांच की जाएगी। जिससे वास्तविक डेटा तैयार हो सके और समय पर इलाज सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश राज्यों में थैलेसीमिया, सिकल सेल की व्यापक जांच पूरी हो चुकी है। उनके पास अपना सटीक डेटा उपलब्ध है। लेकिन झारखंड में अब तक इन गंभीर बीमारियों पर ठोस आंकड़ों का अभाव है, जो राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती है। झारखंड के किसी भी जिले में यह जानकारी उपलब्ध नहीं है कि थैलेसीमिया और सिकल सेल के कितने मरीज हैं। यह अत्यंत गंभीर रोग है, और इसका उपचार झारखंड में हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। थैलेसीमिया और सिकल सेल रोगियों के संपूर्ण उपचार का खर्च राज्य सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.