कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की ओर से माइक्रोटीचिंग: योर फर्स्ट स्टेप टूवर्डस टीचिंग एक्सीलेंस विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. तनुजा ने माइक्रोटीचिंग के महत्व पर जानकारी दी। विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने विज्ञान, गणित, हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य और अंग्रेजी शिक्षण पर जानकारी देने के साथ अभ्यास सत्र आयोजित किया। डॉ. गोपाल सिंह, प्रो. स्वीटी श्रीवास्तव, डॉ. संजय श्रीवास्तव ने माइक्रोटीचिंग की उपयोगिता को समझाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...