लखनऊ, दिसम्बर 27 -- यूपी में हुए एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में वोट कटने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरने का प्रयास किया। साथ ही अखिलेश ने हर विधानसभा में भाजपा के कितने वोट कम हो गए, इसके आंकड़े भी बताए। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया है कि भाजपा एसआइआर के अपने खोदे गड्ढे में खुद ही गिर गई है। कहा, उत्तर प्रदेश भाजपा में मचे आपसी घमासान का कारण ऊपरी तौर पर भले कोई 'विद्रोही बैठक' हो पर असल वजह यह है कि भाजपा विधायकों को पहले से जानकारी है कि एसआईआर में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कट गए हैं। इनमें 85 से 90 प्रतिशत वोटर उनके अपने ही हैं। इसका राजनीतिक गणितीय विश्लेषण है। 2.89 करोड़ का यदि केवल 85 प्रतिशत मान लिया जाए तो यह आंकड़ा लगभग 2,45,65000 है। अब इस आंकड़े को उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीट से भाग दे दिया जाए तो लगभग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.