हरदोई, जून 5 -- हरदोई। भारत रत्न भीमराव आंबेडकर प्रतिमा विकास योजना के अंतर्गत जनपद में लगी उनकी मूर्तियों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। योजना के तहत हरदोई की आठ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 80 स्मारकों का विकास होगा। इसमें करीब आठ करोड़ खर्च होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि यह योजना जल्द साकार कराई जाएगी। देश के संविधान रचयिता महापुरुष एवं समाज सुधारक डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति सम्मान को और सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी है कि जिले में स्थापित कई प्रतिमाएं अब तक बाउंड्रीवाल और समुचित देखरेख के अभाव में उपेक्षित थीं, लेकिन इस योजना के लागू होने से उनकी सुरक्षा और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित हो सकेगा। एक स्मारक के विकास के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है।

हिंद...