हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कैंप, दिव्यांगों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण
लखनऊ, सितम्बर 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में शिविर लगाए जाएंगे। सेवा सेतु अभियान के तहत हर विधान सभा क्षेत्र में 10 अक्तूबर तक शिविर लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन, पात्रता सत्यापन और लाभ उपलब्ध कराने की सुविधा मिलेगी। पात्रता का सत्यापन करने के बाद दिव्यांगजनों को वहीं शिविर में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पात्र लाभार्थियों को कृत्रिम अंग और उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की दिव्यांगजन हितैषी योजनाओं की जानकारी भी एक ही स्थान पर दी जाएगी। सभी जिलों में शिविरों के संचालन के लिए डीएम और सीडीओ को अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.