कन्नौज, जुलाई 24 -- कन्नौज। जिले में स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 20-20 पात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि योजना में 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र की अध्ययनरत दिव्यांग छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। छात्रा की शारीरिक स्थिति ई-ट्राईसाइकिल चलाने के अनुकूल होनी चाहिए। इसके साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी से जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र या वैध यूडीआईडी कार्ड होना जरूरी है। आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। पात्र छात्राएं आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र या यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण-पत्र, जरूरत होने पर जाति प्रमाण-पत्र, मो...