हर वितरण निगम के शीर्ष राजस्व हानि वाले 10 फीडर चिह्नित कर सुधारा जाएगा
लखनऊ, अगस्त 29 -- बिजली वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी और राजस्व हानि कम करने के लिए अब पावर कॉरपोरेशन लक्ष्य निर्धारित करके कार्रवाई करेगा। सभी बिजली कंपनियों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में सबसे ज्यादा राजस्व हानि वाले दस फीडरों को चिह्नित करके उनकी कमियों को ठीक करें।
पावर कॉरपोरेशन का उद्देश्य पावर कॉरपोरेशन के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य राजस्व संग्रह में वृद्धि, एटीएंडसी हानियों में कमी, बिलिंग व्यवस्था को बेहतर करना और उपभोक्ताओं को बेहतर व समयबद्ध विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। इससे पहले क्लस्टर आधारित अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी पांचों वितरण निगमों में 699 क्लस्टर व 372 विद्युत फीडर चिह्नित किए गए थे। अभियान में लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न करने वाले बकायेदार उपभोक्ताओं को लक्षित किया गया था। अभियान के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.