हरदोई, अप्रैल 8 -- संडीला। नगर पालिका परिषद संडीला की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बुधवार को पालिकाध्यक्ष रईस अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 37 करोड़ 72 लाख 15 हजार रुपये की आय और समान व्यय का बजट स्वीकृत किया गया। एजेंडा के अनुसार, नौ बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य वित्त आयोग, 14वें और 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि, स्टांप शुल्क, बंधन योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना, पेयजल पुनर्गठन योजना, नगर विकास योजना, सीवरेज एवं जल निकासी योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से होने वाले विकास कार्य शामिल रहे। नगर के कच्चे व जर्जर मार्गों के निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड में 20-20 लाख अध्यक्ष एवं सभासद निधि से खर्च होने पर विचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.