हर वार्ड में नगर निगम बनाएगा योग पार्क
प्रयागराज, मई 27 -- नगर निगम हर वार्ड में एक-एक योग पार्क बनाने की तैयारी कर रहा है। पार्क में योग सिखाने के लिए एक प्रशिक्षक भी रखे जाएंगे। पार्क में योग का आदर्श माहौल भी बनाया जाएगा। एक योग पार्क को विकसित करने में कम से कम तीन लाख रुपये खर्च होगा। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बताया कि योग पार्क में पार्क में लोग मधुर धुन सुन सकेंगे। बेंच और एलईडी लाइट भी लगाई जाएगी। महापौर ने बताया कि शहर के लगभग सभी 100 वार्ड में पार्क हैं। अगर पार्क नहीं है तो योग पार्क बनाया जाएगा। योग पार्क बनाने के लिए प्रदेश सरकार बजट देगी। अधिकारी और इंजीनियरों से योग पार्क चिह्नित करने के लिए कहा जाएगा। योग पार्क का प्रस्ताव सदन की बैठक में भी लाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.