लखनऊ, अप्रैल 12 -- फोटो---- लखनऊ, संवाददाता।इंदिरा नगर आवासीय महासमिति की अहम बैठक देवी शरण त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मांग उठी कि गृहकर एवं जलकर के विशेष शिविर हर वार्ड में लगाए जाएं, जिससे आमजन की समस्या का समाधान घर के पास ही हो सके। महासमिति ने इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्राचार किया है।महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि इंदिरा नगर के जोन सात इंदिरा नगर में गृहकर व जलकर जमा होता है। यहां पर इंदिरा नगर के सभी वार्डों के लोग अपना गृहकर एवं जल कर जमा करने आते हैं, जिससे काफी भीड़ हो जाती है। बिल जमा करने में काफी समय लग जाता है। कई लोगों को तो बिना बिल जमा किए ही लौटना पड़ता है। गृहकर व जलकर की छूट जून तक मिलती है, जिसकी वजह से अधिक भीड़ बढ़ जाती है। महासमिति की ओर से नगर आयुक्त को भेजे गए पत्र में मांग की गई...