जामताड़ा, फरवरी 11 -- हर वार्ड के विकास से बदलेगा जामताड़ा : लवली दुबे जामताड़ा,प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी लवली दुबे ने बुधवार को प्रेस कांन्फ्रेंस कर अपना घोषण पत्र जारी किया है। साथ ही जामताड़ा के समग्र विकास का रोडमैप बताया। उन्होने हर वार्ड का विकास, पूरे जामताड़ा का विकास का नारा दिया और कहा कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है। उन्होने कहा कि जामताड़ा नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करना, कचरा प्रबंधन प्रणाली को व्यवस्थित करने, पेयजल आपूर्ति में सुधार व नाली व्यवस्था को दुरुस्त करने का वादा किया। इसके अलावा जर्जर सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों का निर्माण ...