हर वार्ड के विकास के लिए 25-25 लाख बजट का आवंटन
भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के सामान्य समिति की बैठक बुधवार को निगम सभागार में आयोजित की गई। नगर निगम की महापौर डॉ. बसुंधरा लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उप महापौर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन व नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा समेत 30 से अधिक वार्ड पार्षद शामिल हुए। सभी पार्षदों ने सामान्य समिति की बैठक में बारी-बारी से अपने वार्ड की समस्याओं को रखा। इसके समाधान की मांग महापौर से की। महापौर ने बैठक में शामिल निगम व बुडको के पदाधिकारियों को समस्या को नोट कर समाधान की दिशा में पहल शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में स्ट्रीट व हाईमास्ट लाइट का अधिष्ठापन, हर वार्ड में सामुदायिक भवन व पार्षद कार्यालय का निर्माण, टॉयलेट निर्माण, कंबल वितरण, पार्षदों का बकाया भत्ता, वेंडिंग जोन, डीप बोरिंग, ठेकेदारों की मनमानी आदि मामलों को उठाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.