बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- हिलसा नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति की हुई बैठक नगर के विकास योजनाओं पर बनी रणनीति हर वार्ड का 20 से 25 लाख से विकास की मिली प्रशासनिक स्वीकृति फोटो 24हिलसा02-हिलसा नगर परिषद के सभाकक्ष में शुक्रवार को सशक्त कमेटी की बैठक में शामिल मुख्य पार्षद धनंजय कुमार व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद हिलसा के सभाकक्ष में शुक्रवार को मुख्य पार्षद धनंजय कुमार की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। इसमें नगर विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि सभी वार्डों में पूर्व से 20 से 25 लाख रुपये तक की योजनाएं ली गई थीं। इनमें जिन योजनाओं का प्राक्कलन तैयार हो चुका है, उन्हें सर्वसम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई। साथ ही, निर्णय लिया गया कि इन योजनाओं की निविदा प्र...