मोतिहारी, जून 29 -- मोतिहारी। पंडित उगम पाण्डेय महाविद्यालय में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत विद्यालय, मदरसा, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, महाविद्यालय शिक्षक, अनुदानित विद्यालयों के शिक्षक, वित्तरहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, नवोदय विद्यालय के शिक्षक, आईटीआई के शिक्षक सहित सभी श्रेणी के शिक्षकों की भागीदारी देखने को मिली।

शिक्षकों के मुद्दे शिक्षकों ने सेवा शर्तों, समान वेतन, अनुदान, पदोन्नति, स्थानांतरण, पेंशन, सेवा सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा शिक्षक हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। एनडीए समर्थित जदयू नेता ई. आनंद पुष्कर ने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार व स्वाभिमान की लड़ाई हर परिस्थिति में जारी रहेगी।

नेतृत्व और सहभागिता उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. केदार...