रामपुर, मई 3 -- रामपुर। जिले में हर रविवार एक घंटा श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्लीन रिवर, बेटर टुमारो थीम पर आधारित अभियान रामपुर स्थित कोसी पुल क्षेत्र में संचालित किया गया, जिसमें युवाओं, स्थानीय नागरिकों, क्लीनअप रामपुर, आर्ट ऑफ लिविंग एवं जिला पंचायती राज विभाग द्वारा नामित सफाई कर्मियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान 50 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए लगभग 1.5 से 2 किलोमीटर लंबे नदी तट क्षेत्र की गहन सफाई की। सफाई अभियान के दौरान नदी एवं उसके किनारों से 350 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक, पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट एकत्रित कर उनका समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। यह भी पढ़ें- गंगा स्वच्छता अभियान को लेकर गंगा घाटों की हुई सफाई,संरक्षण का लिया गया संकल्प इस अवसर पर नमामि गंगे के डीपीओ लव कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.