हर मोर्चे पर विफल प्रदेश सरकार : डॉ. संजय
प्रयागराज, मई 31 -- आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में प्रयागराज आए डॉ. सिंह ने रविवार को तुलारामबाग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली महंगी हो रही है, लेकिन लोगों को मिल नहीं रही। युवा नौकरी के लिए परेशान हैं। किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य बदहाली के चरम पर है। डॉ. सिंह ने कहा कि ऐसी स्थिति में आम आदमी पार्टी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। चुनाव में इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना होगा। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना होगा। जनता के दर्द और आवाज को मजबूती से उठाना होगा। पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को गांव और शहर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.