हर मोर्चे पर तैयार... सिंधु के पानी पर फिर बिलबिलाया बिलावल भुट्टो, भारत को दी युद्ध की धमकी
इस्लामाबाद, जुलाई 6 -- पिछले साल अप्रैल में कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर पाकिस्तानी आतंकियों के हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया था। तब से पाकिस्तान उसे फिर से बहाल कराने के लिए छटपटा रहा है और कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना दुखड़ा रो चुका है लेकिन भारत ने दो टूक कहा है कि जब तक पाकिस्तान आतंकी ठिकानों को नष्ट नहीं करता है और आतंकियों को पनाह देना नहीं छोड़ता है, तब तक न तो उससे बात होगी और न ही सिंधु नदी जल संधि बहाल होगी। इस बीच, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी रह रहकर बिलबिलाते रहते हैं और जब-तब भारत को युद्ध की गीदड़भभकी देते रहते हैं। सोमवार को भी बुलावल भुट्टो ने भारत को युद्ध की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ "हर मोर्चे पर" लड़ने के लिए तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.