हर मोर्चे पर डटे कर्मवीर, कांवड़ यात्रा को बना रहे सुरक्षित
मेरठ, अगस्त 4 -- जैसे-जैसे कांवड़ मार्गों पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसी के साथ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन एवं अन्य संगठनों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। कुछ विभागों के कर्मचारी तो 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। पुलिसकर्मी सुरक्षा तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड जवान यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। मोदीपुरम टोल प्लाजा पर एंबुलेस पर कर्मचारी गिरीशपाल पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर डटे हैं। एंबुलेस से नीचे खड़े गिरीशपाल की निगाह रोड पर एवं कान मोबाइल पर बजने वाली घंटी पर लगे हैं। टीपीनगर थाना चौराहे पर सड़क पर बिखरी बजरी एवं गंदगी को साफ करके किनारे करने में सफाई कर्मी गोविंदा पसीने से लथपथ जरूर थे, लेकिन ड्यूटी पर कार्य के प्रति उसका भी समर्पण कम नहीं है। यह भी पढ़ें- केसरिया रंग में रंगा कांवड़ मार्ग, बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.