बोकारो, फरवरी 28 -- नगर निगम चुनाव के बाद मतगणना को लेकर लोगों की बेसब्री का आलम, उम्मीद और जोश के साथ शुक्रवार की सुबह आरंभ हुआ। सुबह से ही चास के विभिन्न चौक-चाराहों पर लोगों के जमावड़े के साथ मतगणना परिणाम के अनुमानित चर्चे से पटने लगा। एक ओर मतगणना होती रही, दूसरी ओर लोग जीत-हार का कयास लगते रहे। निगम के वार्ड पार्षदों का विजय रथ दिन के दूसरे पहर के बाद निकलने की सुगबुगाहट होने लगी। हालांकि अधिकांश लोग मेयर चुनाव के परिणाम जानने को लेकर इंतजार करते दिखे। इस बीच जो भी व्यक्ति चास आईटीआई मोड़ या जोधाडीह मोड़ से चास के अन्य इलाकों में पहुंचे ही लोग उसे लेटेस्ट जानकारी के लिए घेर लेते। सोशल मीडिया पर लाइव की तालाश- इधर चुनावी परिणाम जानने के लिए चास के लोग सोशल मीडिया को भी खंगालते दिखे। हर व्यक्ति को अपडेट न्यूज चाहिए था। कई तो फेसबुक ला...