बेंगलुरु, अप्रैल 23 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड समझते हैं कि एक 'फिनिशर' के तौर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल होता है और उन्होंने इस बात को स्वीकार लिया है। उनके अनुसार असफलता के समय खुद को ज्यादा सख्ती से नहीं आंकना ही सबसे जरूरी है। पिछले साल आरसीबी को अपना पहला आईपीएल खिताब जिताने में डेविड के निचले क्रम में की गई जोरदार बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई थी और इस बार भी उन्होंने अपनी 'पावर-हिटिंग' की झलक दिखाई है।'हर मैच में फिनिशिंग नहीं कर सकते' डेविड ने कहा, ''हमारी टीम काफी अच्छी है और टी20 क्रिकेट में मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर आप हर मैच में फिनिशिंग नहीं कर सकते। इसलिए अगर आप हर बार ऐसा करने की उम्मीद करते हैं तो यह बहुत मुश्किल हो जाता है। हम बस अपना खेल खेलते हैं और उसका मजा लेने की कोशिश करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.