वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महानगर उद्योग व्यापार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल से मिला। खोजवां स्थित आवास पर मुलाकात में व्यापारियों ने राज्यकर, पुलिस समेत अन्य विभागों की कार्यशैली पर सवाल उठाया। व्यापारियों ने हर माह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कराने की मांग की। समिति के अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका, महामंत्री अशोक जायसवाल ने कहा कि पुलिस की मनमानी से व्यापारी, ग्राहक परेशान हैं। अव्यवहारिक रूप से दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहनों का चालान कर दिया जाता है।प्रतिनिधिमंडल ने गोदौलिया में रोप-वे स्टेशन के निर्माण की धीमी गति से हो रही दिक्कतों को रखा। यह भी पढ़ें- नगर निगम की कार्यशैली पर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उठाया सवाल कहा कि पार्किंग की कमी से लोगो...