हर माह मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी
बिजनौर, मई 16 -- बिजनौर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने कुछ व्यक्तियों पर निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने ऑनलाइन मीटिंग और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से लोगों को हर महीने मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये निवेश करा लिए। शनिवार को तहसील दिवस में पीड़ित प्रमोद कुमार, शिप्रा आदि ने दिए शिकायती पत्र में कहा है कि देहरादून निवासी नवीन नेगी, श्रीनगर गढ़वाल निवासी राजेश वशिष्ठ, बिजनौर निवासी पूजा विश्वास, मोहित कुमार और मुकेश कुमार समेत अन्य लोगों ने मिलकर एक समूह बनाया था। आरोप है कि यह लोग अलग-अलग बैंक खातों और नकद माध्यम से लोगों से धनराशि लेते थे तथा फर्जी कंपनियों का हवाला देकर निवेश कराने का काम करते थे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.