हर माह तीसरे मंगलवार को शिक्षक संकुल की होगी बैठक
शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए अब शिक्षक संकुल की मासिक बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से बीएसए को प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की शिक्षक संकुल बैठक कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के लिए प्रति शिक्षक संकुल 250 रुपये की दर से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक से पहले शिक्षक संकुल आपस में एजेंडा बिंदुओं का विभाजन करेंगे, जिससे सभी विषयों पर व्यवस्थित और प्रभावी चर्चा हो सके। रोटेशन के आधार पर शिक्षक कक्षा शिक्षण में इस्तेमाल किए जा रहे नवाचारी टीएलएम और बेहतर शिक्षण पद्धतियों का प्रस्तुतीकरण भी करेंगे। इसका उद्देश्य शिक्षकों के बीच उपयोगी शिक्षण तकनीकों और अनुभवों का आदान-प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.