बांका, जुलाई 14 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और वाहन चालकों की ड्राइविंग दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने सरकारी एवं गैर सरकारी बस, ट्रक, टैक्सी, ऑटो, टोटो सहित सभी श्रेणी के चालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान चला रखा है। मुख्यमंत्री सात निश्चय-3 के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान (ईज़ ऑफ लिविंग)' कार्यक्रम के अंतर्गत मई 2026 से शुरू हुआ यह अभियान विभागीय निर्देशानुसार मार्च 2027 तक प्रत्येक माह तीन दिनों तक नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र की अवधि डेढ़ घंटे निर्धारित की गई है।

प्रशिक्षण का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार प्रशिक्षण का आयोजन नगर परिषद कार्यालय के चंद्रशेखर भवन सभागार में किया जा रहा है।अभियान का उद्देश्य चालकों में सुरक्षित एवं रक्ष...