हर माह ट्रैफिक नियम तोड़ रहे 60 से 70 हजार
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लगातार सख्ती, हर दूसरे दिन दिशा-निर्देश जारी होने के बाद भी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। महीने की यह संख्या 60 से 70 हजार के बीच पहुंच चुकी है। ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का चालान कर रही है, उनके डीएल यानी ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को रोज रिपोर्ट भी भेजी जा रही है मगर बाइक और कार चालक बेफिक्र एवं बेखौफ हैं। पुलिस और ट्रैफिक विभाग फोन के अलावा सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के कैमरों के जरिये भी चालान कर रहा है। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने, एक बाइक पर तीन सवारी, नशे एवं गलत दिशा में ड्राइविंग, मोडिफाइड साइलेंसर, रेड लाइट जंप, मोबाइल चलाते हुए ड्राइविंग, ओवर स्पीड आदि नियमों के आधार पर चालान की कार्रवाई हो रही है।
चालान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.