चाईबासा, मई 9 -- चाईबासा। श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय के सभागार में सदर प्रखंड के सभी विद्यालयों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आर. पासवान ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक माह की 12 तारीख को शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की जाए। साथ ही उसी दिन अपने-अपने वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उनके अभिभावकों के समक्ष सम्मानित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में खेल भावना विकसित करने के लिए प्रत्येक माह की 5 तारीख को इनडोर एवं आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं। इसके अलावा हर माह की 20 तारीख को उस माह जन्म लेने वाले सभी बच्चों का जन्मदिन मनाने का भी सुझाव दिया।आर. पासवान ने कहा कि इन गतिविधियों का बच्चों की मानसिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसस...