देहरादून, अप्रैल 7 -- उत्तराखंड में कांग्रेस के भीतर सियासी घमासान को थामने के लिए दिग्गजों ने सक्रियता बढ़ा दी है। हरीश रावत के अवकाश वाले बयानों से असहज कांग्रेस अब डैमेज कंट्रोल में आ गई है। पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल ने दावा किया कि पार्टी में कोई फूट नहीं। उल्टा उन्होंने कई भाजपा नेताओं के पार्टी छोड़ने की बात को हवा दे दी। दावा किया कि हमारे पास 18 नामों की लिस्ट है, हर महीने 5 से 7 नेता कांग्रेस जॉइन करेंगे। बता दें कि हाल ही में सात भाजपा से जुड़े नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस जॉइन की थी।हरीश रावत को पार्टी का आधार बताया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उत्तराखंड कांग्रेस के लिए चट्टान नहीं, बल्कि बड़ा आधार करार दिया। उन्होंने कहा कि चीते की चाल और हरीश रावत की आस्था पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.