नई दिल्ली, जुलाई 13 -- भारतीय मार्केट में लगातार मिड-साइज एसयूवी की डिमांड बढ़ती जा रही है। अगर साल 2026 के पहली छमाही यानी जनवरी से जून की बात करें तो मारुति सुजुकी की पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी विक्टोरिस (Victoris) ने ताबड़तोड़ कारों की बिक्री की। बता दें कि इस दौरान विक्टोरिस को कुल 73,912 खरीददार मिले। यानी हर महीने विक्टोरिस को एवरेज 12,319 नए लोगों ने खरीदा। बता दें कि विक्टोरिस के सीएनजी वैरिएंट पर जुलाई महीने में 2 लाख रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। आइए जानते हैं मारुति की इस एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स मारुति सुजुकी विक्टोरिस के फ्रंट में नई जनरेशन की बोल्ड क्रोम ग्रिल और स्लीक एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। गाड़ी का मस्कुलर बम्पर और आकर्षक अलॉय व्हील्स इसे रोड पर दमदार एसयूवी ...