बागपत, अगस्त 24 -- बागपत। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को परोसे जाने वाले मिड-डे-मील के नमूनों की अब प्रत्येक माह जांच होगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी रैंडम आधार पर कम से कम 10 स्कूलों से नमूना संकलित कर प्रयोगशाला भेजेंगे। नमूना गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरने पर संबंधित संस्था एवं प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में 532 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 75 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शासन द्वारा प्रत्येक शैक्षिक सत्र में इन बच्चों को निशुल्क दो जोड़ी यूनीफार्म, जूता, मोजे, स्वेटर, बैग उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके लिए बच्चों के अभिभावकों के खातों में 1250 रुपये भेजे जाते हैं। यह भी पढ़ें- 24 घंटे तक स्कूलों में सुरक्षित रखा जाएगा एमडीएम का सैंपल सोमवार से लेकर शनिवार तक मैन्...