हर महीने सात तारीख तक मिले कर्मचारियों को वेतन: बलेश
रुडकी, मई 19 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर मंगलवार को उत्तराखंड रोडवेज एम्पलाइज यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान कर्मचारियों को प्रत्येक माह की सात तारीख तक वेतन दिए जाने की मांग प्रमुख रूप से सामने आई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत यूनियन के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। पदाधिकारियों ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना उनका अधिकार है। ऐसे में सभी कर्मचारियों का वेतन हर महीने की सात तारीख तक सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.