जमशेदपुर, जून 1 -- जमशेदपुर। प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सम्मान समारोह में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल को प्रत्येक महीने रक्तदान एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वाले अतिथियों ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीकांत कटारे, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सचिव संतोष महतो और जमशेदपुर ब्लड सेंटर की सचिव नलिनी राम मूर्ति थीं, जिन्होंने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। आनंद मार्ग की ओर से वरिष्ठ संन्यासी आचार्य प्रभद्रआनंद अवधूत, आचार्य मानवमित्रआनंद अवधूत, सुनील आनंद, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर ज्ञान रंजन श्रीवास्तव और योगेश देव ने सम्मान ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...