हर महीने बढ़ रही रॉयल एनफील्ड की दीवनागी, जून में 1.14 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी; EV की सेल भी शुरू
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- रॉयल एनफील्ड अब देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल हो चुकी है। कंपनी ने जून 2026 में कुल 114,032 यूनिट्स की बिक्री की। यह जून 2025 में बेची गई 89,540 मोटरसाइकिलों की तुलना में 27% की सालाना बढ़ोतरी है। इस ग्रोथ में मुख्य रूप से घरेलू बाजार का अहम योगदान रहा, जहां बिक्री 34% बढ़कर 102,930 यूनिट्स हो गई। वहीं, एक साल पहले यह आंकड़ा 76,957 यूनिट्स का था। हालांकि, एक्सपोर्ट में गिरावट जारी रही। पिछले साल इसी अवधि में 12,583 यूनिट्स के मुकाबले यह 12% घटकर 11,102 यूनिट्स रह गया। फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में अब तक रॉयल एनफील्ड ने 3,30,427 मोटरसाइकिलें बेची हैं, जो फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की इसी अवधि में बेची गई 2,65,528 यूनिट्स से 24% ज़्यादा है। घरेलू बाजार में अब तक की बिक्री 32% बढ़कर 301,174 यूनिट्स हो गई, जबकि एक्सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.