बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर उपजे एलपीजी संकट के बीच अभी तक परिषदीय स्कूलों में चूल्हे पर मध्यान्ह भोजन बनाने की नौबत नहीं आई है। लेकिन प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं का भोजन पकाने के लिए पर्याप्त मात्रा में एलपीजी की आवश्यकता स्कूलों को है। जनपद में कुल 2071 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें से 2027 परिषदीय स्कूलों के पास एलपीजी कनेक्शन हैं। शुरूआत में इन स्कूलों को एक-एक गैस सिलेंडर मुहैया कराया गया। बाद में स्कूलों ने अपनी आवश्यकतानुसार गैस सिलेंडर की संख्या बढ़ाई। विभाग के अनुसार औसतन प्रतिमाह परिषदीय स्कूलों को 45 सौ एलपीजी सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। संकट के हालात से पहले स्कूलों के आसपास ही एलपीजी गैस सिलेंडर आसानी से मिल जाता था और इसके लिए परेशान नहीं होना पड़ता था। लेकिन अब गुरुजी को भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.