मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में अवैध नर्सिंग होम पर शिकंजा कसने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने कर ली है। सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने शनिवार को एक निर्देश जारी किया। सभी पीएचसी प्रभारियों से नर्सिंग होम संचालन की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि कई इलाकों से अवैध नर्सिंग होम के संचालन की जानकारी मिल रही है। इसकी निगरानी के लिए सभी पीएचसी प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्हें हर महीने अपने इलाके में संचालित अवैध और वैध दोनों नर्सिंग होम की जांच कर रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय को उपलब्ध करानी है।जांच के बाद जिम्मेदारी होगी तय :मालूम हो कि शुक्रवार को एसकेएमसीएच के पास संचालित हो रहे नर्सिंग होम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। इस मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। जांच पूरी ...