नई दिल्ली, जून 25 -- मारुति सुज़ुकी ने अपनी और देश की नंबर-1 7-सीटर MPV अर्टिगा की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमतें मिनिमम 5.000 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक बढ़ाई हैं। अब इस कार की नई एक्स-शोरूम कीमतें 8.85 लाख रुपए से शुरू होकर 13 लाख रुपए तक हो गई हैं। कंपनी ने प्रतिशत के हिसाब से कीमतों में 0.39% से 0.93% तक बढ़ोतरी की है। बता दें कि अर्टिगा देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 7-सीटर कार है। वहीं, कई महीने तो ये देश की नंबर-1 मॉडल भी रही है। ऐसे में आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इसकी नई कीमतों के बारे में जान लीजिए। यह भी पढ़ें- TVS की इस दमदार मोटरसाइकिल का प्रोडक्शन शुरू, फैक्ट्री से पहली यूनिट आई बाहर मारुति अर्टिगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसइस अफॉर्डेबल MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS औ...