पटना, अप्रैल 21 -- Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों (MCH) में स्वास्थ्य सेवाओं की गिरती साख को बचाने और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों का महीने में कम से कम चार बार नियमित निरीक्षण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने जा रहा है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।औचक निरीक्षण से खुलेगी पोल स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय स्तर से विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो बिना किसी पूर्व सूचना के राज्य के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों का दौरा करेंगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि महीने में होने वाले कुल चार निरीक्षणों में से एक औचक निरीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.