प्रयागराज, फरवरी 24 -- इलाहाबाद संग्रहालय की गतिविधियों को नियमित व आकर्षक बनाने के उद्देश्य से वार्षिक इवेंट कैलेंडर तैयार किया जाएगा। जिसमें हर महीने कम से कम चार कार्यक्रम होंगे। इसमें शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम शामिल होंगे। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। यह निर्णय मंगलवार को मंडलायुक्त और प्रभारी निदेशक संग्रहालय सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। विद्यालयों से आने वाले छात्रों व अन्य विजिटर्स की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से उनके अनुभवों को संग्रहालय की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही छात्रों के लिए एक विशेष पैकेज तैयार करने का निर्णय लिया गया, जिसके अंतर्गत उन्हें संग्रहालय से संबंधित स्मृति-चिह्न प्रद...