आगरा, अप्रैल 8 -- स्पाइसी शुगर संस्था की ओर से एमजी रोड स्थित होटल में सीजन-7 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना और डॉ. रंजना बंसल मुख्य अतिथि रहे। अपारशक्ति खुराना ने संवाद के दौरान अपने जीवन के अनुभव साझा किए और महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने संस्था की सफलताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्पाइसी शुगर केवल मनोरंजन का मंच नहीं है। यह बौद्धिक संवाद, विभिन्न क्षेत्रों के सेलिब्रिटीज के साथ संवाद, प्रेरणा और समाज सेवा के लिए समर्पित सशक्त मंच है। यह महिलाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देता है।इसके बाद अभिनेता अपारशक्ति खुराना से संवाद शुरू हुआ। उन्होंने अपने नाम अपारशक्ति के अर्थ और उसके पीछे की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके माता-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.