हर मतदान केंद्रों पर 14 को होगी चुनाव पाठशाला
रांची, जुलाई 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 14 जुलाई को बीएलओ, बीएलए-2 की द्वितीय संयुक्त बैठक और चुनाव पाठशाला का विशेष आयोजन किया जा रहा है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 की यह पूरी कवायद एक सहभागी प्रक्रिया है, जिसे शत-प्रतिशत त्रुटिहीन और सफल बनाने के लिए राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक, मतदाता और सभी संबंधित स्टेक होल्डर्स से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के तहत 14 जुलाई को दिन के 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ व बीएलए-2 की बैठकों का संचालन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि इस चुनाव पाठशाला में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से प्रारूप एएसडीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.