लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।हादसे में घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में अहम कदम उठाया जाएगा। यूपी के सभी 18 मंडलों में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर विकसित किया जाएगा, ताकि गंभीर मरीजों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर की तरफ रुख न करना पड़े। इससे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का दबाव कम होगा। मरीज को समय पर बेहतर इलाज भी मिल सकेगा। यह सलाह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी।मंगलवार को केजीएमयू के सांइटिफिक कन्वेंशन सेंटर में ट्रॉमा एंड इमरजेंसी केयर रोडमैप फॉर ट्रॉमा एंड इमरजेंसी नेटवर्क विषय पर कार्यशाला हुई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पांच साल पुराने सभी मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग खोला जाएगा। इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा। वहीं लेवल एक के ट्रॉमा सेंटर प्रत्येक मंडल में बनाए जा...