हर मंगलवार सुपर स्पेशियालिटी में इलाज करेंगे डॉ विपिन सिन्हा
धनबाद, मई 27 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। हार्ट मरीजों के लिए राहत भरी खबर। शहर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विपिन सिन्हा ने अब धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सेवा देनी शुरू कर दी है। वे प्रत्येक मंगलवार को ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे। डॉ सिन्हा के जुड़ने से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कैथलैब स्थापना कार्य को भी गति मिलेगी। डॉ सिन्हा धनबाद मेडिकल कॉलेज के स्थायी चिकित्सक हैं और मेडिसिन विभाग में कार्यरत हैं। सुपर स्पेशियलिटी में पहले से डॉ सूरज च्वहान और डॉ अद्वैत आकाश ओपीडी सेवा दे रहे हैं। डॉ सिन्हा के आने से अब यहां हृदय रोग विशेषज्ञों की संख्या तीन हो गई है, जिससे मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज का लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.