हर मंगलवार प्रखंड स्तर पर होगी जन सुनवाई : डीसी
रांची, अप्रैल 28 -- खूंटी, संवाददाता। आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार अब प्रत्येक मंगलवार को जिले के सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम (जन सुनवाई) का नियमित आयोजन किया जाएगा। यदि किसी कारणवश मंगलवार को अवकाश रहता है, तो यह कार्यक्रम अगले कार्य दिवस पर आयोजित होगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत देना है। चूंकि अधिकांश मामलों का निष्पादन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अंचल अधिकारी (सीओ) स्तर पर ही संभव है, इसलिए उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुलझाने पर जोर दिया गया है।उपायुक्त यह भी पढ़ें- 15 फरियादियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.