भभुआ, सितम्बर 18 -- बिहार प्रांतीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन ने चांद में दिया धरना प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ व सीओ के नाम दिया 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन (पेज चार) चांद, एक संवाददाता। बिहार प्रांतीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की प्रखंड कमेटी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए बीडीओ व सीओ के समक्ष धरना दिया।

धरने का उद्देश्य धरना स्थल पर संजय पासवान की अध्यक्षता में सभा हुई। राज्य अध्यक्ष रंगलाल पासवान ने हर भूमिहीन को 10 डी. जमीन और सरकारी भूमि पर बसे लोगों को वासगीत पर्चा देकर दखल दिलाने की मांग रखी। उन्होंने ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल, खेतिहर मजदूरों को 3000 मासिक भत्ता देने, ग्रामीण मजदूरों को साल में 250 दिन काम एवं 700 रुपए दैनिक मजदूरी देने की मांग जोरदार ढंग से रखा। स्मार्ट मीटर लगाने और राशन कटौती करने का विरोध किया।

बाढ़ का स...