हापुड़, जुलाई 21 -- रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय विद्यालयों में चलाया जाने वाला एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और निडर बनाना है, ताकि वे आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। जिसके लिए जिले में ट्रेनरों की नियुक्ति के लिए 3 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। राजकीय विद्यालय में दुपट्टे से करें खुद की सुरक्षा--

आत्मरक्षा प्रशिक्षण का उद्देश्य रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान के तहत राजकीय एवं एडेड माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण (जूडो-कराटे, ताइक्वांडो आदि) प्रदान किया जाना है। इसके लिए अस्थाई रूप से प्रशिक्षकों को नियुक्त किये जाएंगे। राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा माध्यमिक, उ०प्र...