लखनऊ, दिसम्बर 10 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर एक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि 'मातृशक्ति का उत्थान यानी भारत का उत्थान। जब मातृशक्ति आगे बढ़ती है, तो भारत उठ खड़ा होता है। डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि कामकाजी माताएं न केवल अपने परिवार को संभालती हैं, बल्कि राष्ट्र की सामाजिक पूंजी का निर्माण करती हैं। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की सबसे युवा जनसंख्या वाला देश है। यदि हर बेटी को शिक्षा, रोजगार और उद्यम के अवसर मिलें, तो भारत 2047 तक विकसित भारत और विश्व गुरु भारत दोनों बन सकता है। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से कहा कि विश्व बैंक के अनुसार, यदि भारत में पुरुषों जितनी महिलाएं कार्यक्षेत्र में आएं, तो जीडीपी में 27 फीसदी की वृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि मातृशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.