रांची, मार्च 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चिंता जतायी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्य की हर बेटी की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विष्णुगढ़ की यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हमें भरोसा है कि राज्य सरकार इस मामले को प्राथमिकता के साथ लेते हुए जल्द से जल्द दोषियों को कानून के दायरे में लाएगी। कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले में सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करेगी।कांग्रेस ने राज्य सरकार से अपील की है कि घटना में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र पहचान कर त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और जांच में जिला प्रशासन तेजी लाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.