गोपालगंज, मार्च 26 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गिरि ने गुरुवार को पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला मन की बात जनसंवाद का सशक्त माध्यम है। इसलिए जिले के शत-प्रतिशत बूथों पर इसका आयोजन सुनिश्चित करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।उन्होंने बताया कि 29 मार्च को 'मन की बात' का 130वां संस्करण प्रसारित होगा, जिसे सफल बनाने के लिए सभी मंडलों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक में उन मंडलों की सराहना की गई, जहां पिछले कार्यक्रम में 80 प्रतिशत से अधिक बूथों पर आयोजन हुआ था। प्रदेश नेतृत्व द्वारा ऐसे मंडल अध्यक्षों को सम्मानि...