हर बूथ पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस
औरैया, अप्रैल 2 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थापना दिवस को हर बूथ स्तर पर धूमधाम से मनाने की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को जिले के प्रत्येक बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। पार्टी कार्यालयों को सजाया जाएगा और ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी का झंडा लगाएं। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.