गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि हर बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति से मतदाता सूची ठीक होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, शुद्ध और विश्वसनीय बनाना रहा। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डीसी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता तभी सुनिश्चित हो सकती है, जब सभी राजनीतिक दल सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम छूटना या अपात्र नामों का शामिल होना, दोनों ही स्थितियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं हैं। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.